कटिहार, जून 3 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने रेलवे ट्रैक और बुनियादी ढांचे के रखरखाव को नई मजबूती देने के लिए अत्याधुनिक रेल-बोर्न मेंटेनेंस व्हीकल (आरबीएमवी) को अपने बेड़े में शामिल किया है। यह हाईटेक वाहन विशेष रूप से दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तेजी, सटीकता और सुरक्षा के साथ रखरखाव कार्य करने में सक्षम है।एनएफआर के अधिकारियों के अनुसार, यह वाहन मिजोरम की महत्वाकांक्षी बैरबी-सायरंग रेल परियोजना सहित पहाड़ी और कठिन रेलखंडों में रखरखाव कार्यों को आसान बनाएगा। अब कर्मचारियों, मशीनों और जरूरी सामग्रियों को सीधे कार्यस्थल तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।आरबीएमवी में आधुनिक लिफ्टिंग और हैंडलिंग सिस्टम लगाए गए हैं, जिनकी मदद से ट्रैक मरम्मत, पुर्जों के प्रतिस्थापन और आपातकालीन बहाल...