हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी। प्रदेश सरकार की ओर से युवा नेता योगेश सिंह रजवार को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद उन्होंने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के दौरान रजवार ने शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बच्चों के अधिकारों के प्रति सजगता से कार्य करेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल, डॉ. सतीश कुमार सिंह, ममता रौथाण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.