दुर्गम कांडोई भरम क्षेत्र के 10 होनहारों ने जीती छात्रवृत्ति की दौड़
विकासनगर, सितम्बर 2 -- दुर्गम क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कांडोई भरम के होनहार छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए चयन हुआ है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सात विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें अक्षिता, खुशी, विकेश परमार, कृतिमा, किंजल, आरती और अंशिका शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वहीं, प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कबड्डी और एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में कबड्डी के खिलाड़ी सांगली, जबकि 17 से 19 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.