गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता तापमान बढ़ने के साथ रामगढ़झील का जलस्तर उतरने से पैड़लेगंज-स्मार्टव्हील शो रूम रिंग रोड पर जमी शिल्ट और गंदगी से काफी दुर्गंध फैल रही है। दुर्गंध से परेशान मोहद्दीपुरवासी घरों की खिड़कियां बंद करने के लिए मजबूर हैं। वहीं, जैविक प्रदूषण बढ़ने से झील में शैवाल की मात्रा भी काफी ज्यादा हो गई है। ऐसे में जलीय जीव भी संकट में है।रामगढ़ झील के जल की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। मोहद्दीपुर पड़हा मोहल्ले के रहने वाले अंचल अग्रवाल, मनीष, शिवेंद्र सिंह, साकेत विक्रम सिंह, अनुराग राय, संजय कुमार बताते हैं कि तेज हवा से दुर्गंध खिड़ियों से होकर घर के अंदर तक आ रही है। बदबू न आए इसके लिए खिड़कियों को बंद रखना पड़ता है। सुबह-शाम टहलना भी छोड़ दिया है।शिक्षक नेता तारकेश्वर शाही, अधिवक्ता सत्यप्रकाश श्री...