सिमडेगा, जनवरी 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड 12 में कई मुहल्ला आता है। इस वार्ड के लोग दुर्गंध, कच्ची सड़क, जल जमाव, कुत्तों का आतंक एवं नाली में ढके जर्जर स्लैब से परेशान हैं। वार्ड के गुलजार गली में शहर के बीचो बीच कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं बाजार टांड़ में आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोग दहशत में गुजरते हैं। - शहरी क्षेत्र का वार्ड नंबर 12 में पिछले पांच वर्षों में कई काम हुए। सप्ताहिक बाजार टांड़ एवं डेली मार्केट, मार्केट कंप्लेक्स की सूरत बदली। हालांकि इस वार्ड में अब भी बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। वार्ड के मार्केट कंप्लेक्स में कई स्थानों में नाली का स्लैब जर्जर हो गया है। जर्जर स्लैब के कारण यहां से वाहनों अथवा साईकिल चालकों का गुजरना जोखिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.