लातेहार, फरवरी 7 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम पंचायत दुरूप में आज दिन शनिवार को म्यूटेशन, जमीन बंटवारा एवं उत्तराधिकारी फाइल करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जरूरतमंद लोग अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज जैसे जमीन का केवला, खतियान, रसीद एवं अन्य संबंधित कागजात के साथ उपस्थित होकर अपने मामलों का निष्पादन करा सकते हैं। प्रशासन की ओर से सभी पात्र ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे समय पर शिविर में पहुंचकर अपने लंबित राजस्व संबंधी कार्यों का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...