गुमला, अप्रैल 5 -- विशुनपुर। प्रखंड के सेरका नवागढ़ स्थित लखन लाला के घर के पास महीनों से खराब पड़े चापाकल की खबर हिंदुस्तान में प्रकाशित होने के बाद विभाग ने प्राथमिकता देते हुए दुरुस्त करा दिया। इसके बाद चापाकल से पानी की आपूर्ति फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गई है। जिससे आसपास के करीब 200 ग्रामीणों को रोजाना लाभ मिल रहा है।चापाकल ठीक होने से लोगों ने राहत की सांस ली है और पेयजल संकट से काफी हद तक निजात मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विभाग और मीडिया के प्रति आभार जताया।इस संबंध में पीएचडी विभाग के अभियंता चंदन कुमार दास ने बताया कि विभाग को जहां भी इस तरह की शिकायत मिलती है, वहां तुरंत कार्रवाई कर खराब चापाकलों को दुरुस्त किया जाता है,ताकि लोगों को समय पर पानी मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.