सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल पूर्व नाबालिक किशोरी से दुराचार के मामले में पॉक्सो कोर्ट के जज नीरज श्रीवास्तव ने अरुण निषाद को दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया है। एक अक्टूबर 2017 की घटना में पीड़िता की मां मुकदमा दर्ज कराया था। अरुण निषाद पर पुलिस ने दुराचार के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। जेल से तलब कर सजा पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...