प्रयागराज, जून 18 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का आरोप है कि  करेली इलाके का रहने वाला अमन सिद्दीकी उनका रिश्तेदार है। उसका घर में आना जाना था। जिसका फायदा उठाकर अमन ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। शिकायत कर करने पर आरोपित के परिजनों ने पहले माफी मांगी जब उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई की बात कही तो उन्होंने युवती और आरोपित युवक का निकाह करा दिया। आरोप है कि  09 फरवरी  को निकाह के कुछ महीने बाद से ही ससुरालियों ने 10 लाख नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात की मांग करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए आरोपित के परिजनों ने निकाह कर दिया। अब दहेज के लिए परे...