जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- जमशेदपुर। बक्सर, मुंबई और हावड़ा से सुबह में आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेन लेट से टाटानगर स्टेशन पहुंची इससे विभिन्न मार्ग के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई है। बताया जाता है कि, रविवार सुबह बक्सर बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, हावड़ा पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस, मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस, कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस समेत हावड़ा से इस्पात और जनशताब्दी एक्सप्रेस भी दो-तीन घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन पहुंची है। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण कोल्हान के विभिन्न स्टेशनों के अलावा बंगाल, ओड़िशा व छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी परेशानी हुई है। बताया जाता है कि लेट चलने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों से समय बदलकर रवाना करने और बीच में लाइन ब्लॉक के कारण भी यात्रियों को परेशानी होती है। इसके साथ ही...