इटावा औरैया, मई 8 -- भरथना। नई दिल्ली जाने वाली 12281 नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस अप लाइन पर भरथना-साम्हों रेलवे स्टेशन के बीच मवेशी से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेन सात मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। बुधवार रात 3.05 बजे तेज रफ्तार दुरंतो एक्सप्रेस भरथना और साम्हों स्टेशन के बीच पहुंची थी, तभी अचानक ट्रैक पर आए एक मवेशी से ट्रेन टकरा गई। घटना के बाद लोको पायलट ने एहतियातन ट्रेन रोक दी और रेलवे कर्मियों को सूचना दी गई। करीब सात मिनट तक जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को सुरक्षित पाया गया। तब 3.10 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- शंटिंग के दौरान बेपटरी हुआ सुधा डेयरी का दूध टैंक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...