इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा। गया से नई दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में गुरुवार तड़के एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोककर शव को नीचे उतारा गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झारखंड के धनबाद के कमलपुर गांव निवासी रामानंद प्रसाद अपनी 66 वर्षीय पत्नी माया देवी और रिश्तेदार बाल्मीकि के साथ बुधवार शाम गया स्टेशन से दुरंतो एक्सप्रेस के कोच एस-2 में सवार हुए थे। वे दिल्ली जा रहे थे। पति रामानंद ने बताया कि कानपुर स्टेशन पार करने के बाद माया देवी टॉयलेट गई थीं। लौटते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- नई लाइन खीचने में बिजली विभाग को हो रही है दिक्कत सूचना पर कंट्रोल रूम के माध्यम से ट्रेन को रात करीब 3:40 बजे इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। रेलवे डॉ...