जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। हावड़ा पुणे दूरंतो एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे पश्चिम बंगाल स्थित गिधनी स्टेशन के पास कोच से अलग हो गया। ट्रेनों में कपलिंग टूटने से यह स्थिति उत्पन्न होती है। हालांकि कोच अलग होने के तत्काल बाद चालक ने इंजन को रोक दिया था लेकिन इंजन को फिर से कोच में जोड़ने एवं अन्य तरह की जांच के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक घटनास्थल पर खड़ी रही। इससे ट्रेन के सैकड़ो यात्रियों को परेशानी हुई जबकि अप लाइन में आ रही अन्य ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर रोकने की सूचना है। बताया जाता है कि रेलवे ट्रेन का कपलिंग खुलने के कारणों की जांच कराएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...