लातेहार, अप्रैल 22 -- लातेहार। एनएच-39 के किनारे मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमुहान नदी के आसपास जंगल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग कई मीटर क्षेत्र में फैल गई है, जिससे पूरा इलाका धुएं से भर गया है और आसपास के वातावरण पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया गया, तो वन क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीवों के साथ-साथ इमारती एवं जलावन लकड़ियों को भारी नुकसान हो सकता है। आग की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर आग बुझाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जंगलों में सुलगती आग जन सहयोग से ही बुझेगी लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो नुकसान और बढ़ सकता है। यह भी पढ...