दुमका, अप्रैल 13 -- रानेश्वर। दुमका- सिउड़ी मुख्य पथ के रघुनाथपुर मोड़ के पास एक ट्रक पलट गया है। यह घटना सोमवार सुबह की है। अनियंत्रित होकर लोड ट्रक रोड किनारे एक बनी नाला को तोड़कर पलट गया। घटना में निमाई साहा चहारदीवारी टूट गया। ट्रक गोड्डा से धान लोड किया था। और वर्द्धमान राइस मिल धान ले जा रहा था। ट्रक चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। और रोड किनारे पलट गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुई। ट्रक मालिक मौके पर पहुंचकर धान समेत ट्रक को भी मौके से उठा लिया है। इधर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह घटना की पुष्टि किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...