दुमका, मार्च 20 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के मसानजोर थाना क्षेत्र के बागनल मोड़ के नीचे भीषण रोड हादसे में एक युवक समेत एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह घटना बुधवार शाम की है। घटना की सूचना पर मसानजोर थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायल को पुलिस वाहन में उठाकर सदर अस्पताल दुमका में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को देवघर के कुंडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला की पैर में गंभीर चोट है। रानेश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के गोविंद भंडारी अपना चाची को बाईक में बैठकर दुमका से रघुनाथपुर आ रहा था। इस दौरान बागनल मोड़ के नीचे एक ट्रक से बाइक का सीधी टक्कर हो गया। इस घटना में बाइक सवार दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। ट्...