दुमका, मार्च 21 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ नगर पंचायत निर्वाचन 2026 में नव निर्वाचित अध्यक्ष वीणा देवी एवं वार्ड पार्षदों को दुमका समाहरणालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उपायुक्त ने अभिजीत सिन्हा ने अध्यक्ष वीणा देवी को शपथ ग्रहण कराया और पुष्प गुच्छ देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। बासुकीनाथ नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए वोटिंग में शुक्रवार को रोहित कुमार राउत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निकेश कुमार मंडल को 7:5 वोट के अंतर से पराजित कर जीत हासिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या दो से निर्वाचित पार्षद रोहित कुमार राउत एवं वार्ड संख्या तीन के पार्षद निवेश कुमार मंडल के बीच दावेदारी थी। उपाध्यक्ष का चयन वोटिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें वार्ड संख्या दो के पार्षद रोह...