दुमका, अप्रैल 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। शहर के टीन बाजार सब्जी मंडी स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार से सामूहिक संध्या आरती एवं पूजा-अर्चना का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जहां श्रद्धालु एकजुट होकर भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी को फल एवं विशेष रूप से खीर का भोग अर्पित कर की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं संध्या आरती की गई। भक्ति से सराबोर इस आयोजन के बाद प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। इस धार्मिक पहल श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली दुमका के सक्रिय सदस्य कुलदीप कुमार मिठ्ठू ने की है। उन्होंने बताया कि यह वर्षों पुराना मंदिर आस्था का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.