दुमका, जनवरी 4 -- दुमका शहर में वाहनों के पार्किंग के लिए स्थल का चयन दुमका। प्रतिनिधि दुमका शहर में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल का चयन कर लिया गया है। नगर परिषद दुमका के कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर क्षेत्र में कुल चार स्थलों का चयन वाहन पार्किंग के लिए चिन्हित किया है, जिसमें रिलायन्स मार्ट के सामने, गांधी मैदान के पास, वीर कुंवर सिंह चौक व जेल रोड को चिन्हित किया गया है। सभी वाहन चालको से अनुरोध किया गया है कि उक्त चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही अपना वाहन पार्क करें। वाहन सड़क पर लगाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों एवं अन्य व्यवसायियों को निदेश दिया जाता है कि अपने प्रतिष्ठान में डस्टबीन का प्रयोग सुनिश्चित करेंगे अन्यथा जुर्माना अधिरोपित करते हुए 5 हजार रूपए (पांच हजार) तक की राशि दण्ड स्वरूप वसू...