दुमका, मार्च 12 -- दुमका, प्रतिनिधि दुमका शहर में गैस सिलिंडर की भारी किल्लत होने से उपभोक्ताओं को समस्या हो गई है। कई गैस एजेंसियों ने ताला बंद कर दिया है, जिससे लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए भागम भाग कर रहे हैं। महिलाओं को खाने बनाने में काफी समस्या हो रही है, क्योंकि गैस सिलिंडर की कमी के कारण उन्हें मजबूरन गैस के लिए एजेंसियों का चक्कर काटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। लोगों में इसके लिए काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें यह समस्या हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...