दुमका, अप्रैल 20 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका शहर के सड़कों पर बिखरे कूड़े-कचरे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। साफ-सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति पूरी की जा रही है। शहर के बाबुपाड़ा, न्यू बाबुपाड़ा, कुम्हारपाड़ा, रसिकपुर सहित अन्य कई इलाकों में कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। नित्य दिन साफ-सफाई नहीं हो रही है। कूड़े की साफ-सफाई नहीं होने से लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। तीन साल बाद नगर परिषद का चुनाव हुआ। नए चेयरमैन व नए उपाध्यक्ष चुने गए। सभी ने लोगों से शहर को साफ और स्वच्छ रखने का सपना भी दिखाया,पर कुछ ही दिनों में शहर की स्थिति बद से बदतर हो गई है। श्रीरामपाड़ा मोड़ के पास कई माह से कूड़े-कचरे की ढेर लगी हुई है। साफ-सफाई नहीं होने की वजह से स्थानीय लोगों ने कूड़े में आग लगा दी थी। इसके बावजूद साफ-सफाई नहीं हुई है। चेयरमैन को साफ-सफाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.