दुमका विधायक पर लहरजोरिया उलटोला में लगा नया ट्रांसफार्मर
दुमका, जून 16 -- दलाही। मसलिया प्रखंड की धोबना हरिनबाहाल पंचायत के लहरजोरिया उलटोला में ट्रांसफार्मर जलने के महज 24 घंटे के भीतर दुमका विधायक बसंत सोरेन की पहल पर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बाधित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार, बीते रविवार को अचानक ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे उलटोला के करीब 40 बिजली उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में पंखा समेत बिजली से चलने वाले सभी उपकरण शोभा की वस्तु बनकर रह गए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना झामुमो जिला सचिव निशित बरन गोलदार को दी। उन्होंने तत्काल समस्या से दुमका विधायक को अवगत कराया। विधायक बसंत सोरेन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के अंदर बिजली विभाग के माध्यम से 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करा दी।ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.