दुमका, नवम्बर 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका रेलवे स्टेशन पर कोयला रैक हटाने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे रवि शंकर मंडल ने कहा कि 60 वां सप्ताह धरना पर बैठना पड़े या फिर भी दुमका रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड को स्थांतरित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन देने के बाद धरना-प्रदर्शन को और अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए जीवन मरण का सवाल बन गया है। शहर की बड़ी आबादी प्रदुषण से प्रभावित हैं लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर कोई भी गंभीर नहीं है। उपस्थित रहे रवि शंकर मंडल, अभय गुप्ता, मंजू गुप्ता, मनोज भगत, जिमी यादव, मीकू यादव, आदर्श कुमार, संतोष कुमार, आकाश यादव, भोला कुमार, आशीष नायक, रवि कुमार, एन एन कुमार, प्रदीप सिंह, विष्णु यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.