दुमका, सितम्बर 16 -- दुमका-रामपुरहाट मार्ग के मोहुलपहाड़ी में सोमवार की देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर ट्रक में पीछे से बाइक सवार द्वारा धक्का मारने से बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के मकसूद आलम उम्र करीब 27 वर्ष तथा शहरजोरी गांव के अजमेर अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष शिकारीपाड़ा से अपने घर बरमसिया की ओर जा रहे थे की मोहलपहाड़ी के समीप यह घटना घटी। बताया जाता है कि उक्त ट्रेलर खराबी के कारण सड़क के किनारे दो दिनों से खड़ी थी। इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिकारीपाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा। जहां से दोनों को दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहा...