दुमका, जून 19 -- राजकुमार कुसवाहा दुमका। निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को आवासीय बालिका फुटबॉल केंद्र दुमका में टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं छात्राओं को नशे एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। झारखंड में 15 से 26 जून तक विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है तथा नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- नशामुक्त अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में ...