दुमका में भाजपा के बंद का मिलाजुला रहा असर
दुमका, अगस्त 11 -- दुमका। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को दुमका में भाजपा कार्यकर्ता बाजार बंद का मिलाजुला असर रहा। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद भारतीय जनता पार्टी के झारखंड बंद के आह्वान पर मंगलवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुमका शहर को बंद कराने के लिए बड़ा बांध से जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ दुमका बस स्टैंड पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटों बसों का परिचालन और दुकानें बंद कराईं। बंदी को लेकर शहर में जगह-जगह कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और आम लोगों से समर्थन की अपील की। बंदी के दौरान दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, कार्यक्रम में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पिंटू अग्रवाल, जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल, नगर अध्यक्ष संतोष साह, नवल किस्कू सहित अन्य कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.