दुमका, जुलाई 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में एक दिवसीय प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेला का आयोजन प्रभारी प्राचार्य शंकर हजारी के मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रभारी की देखरेख में किया गया। प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, प्रशिक्षण की उपलब्ध सुविधाओं, उद्योगों में प्रशिक्षण के अवसरों तथा रोजगार की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं अभ्यर्थियों को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मेले के दौरान कुल 90 अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अपना...