दुमका, जून 8 -- दुमका। जेएसएलपीएस के तहत पशु सखियां जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पशुधन की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में पशु सखियों द्वारा बकरी एवं मुर्गी पालन करने वाले परिवारों के बीच व्यापक कृमिनाशन एवं टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पशुओं को विभिन्न रोगों से सुरक्षित रखने के लिए कृमिनाशक दवाओं का वितरण एवं टीकाकरण किया गया। पशु सखियां गांव स्तर पर पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण एवं रोग प्रबंधन संबंधी जानकारी भी प्रदान कर रही हैं। इस पहल से पशुधन की उत्पादकता बढ़ने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को भी मजबूती मिल रही है। यह भी पढ़ें- दुमका में पशु सखियों द्वारा पशुधन स्वास्थ्य संवर्धन अभियान जारी ...