दुमका, मार्च 1 -- दुमका। श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र चक्रवर्ती के 138 वें जन्म महोत्सव सह 36वां वार्षिक उत्सव समारोह शनिवार को पुलिस लाईन स्थित सत्संग ठाकुरबाड़ी में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दुमका व आसपास के सत्संग के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर दुमका सत्संग केन्द्र में भजन-कीर्तन कर श्री श्री ठाकुर को याद किया गया। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र को याद करते हुए संत्संग के महत्व पर विस्तार से व्याख्यान किया गया और उनके बताए मार्ग परचलकर जीवन को किस तरह सार्थक बनाया जा सकता हैं, मानव जीवन की मोल और महत्व को समझाया गया। बताया कि अनुकूलचंद्र जिन्हें श्री श्री ठाकुर के नाम से जाना जाता हैं। देवघर में एक आध्यात्मिक नेता और सत्संग संस्थापक थे। उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 27 जनवरी 1969 को अनुकूलचंद्र चक्रवर्ती का निधन हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.