दुमका में ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
दुमका, अप्रैल 14 -- दुमका। जरमुंडी थाना अंतर्गत बिरना गांव के पास के खड़े ट्रक के पीछे बाइक के टकरा जाने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घायल युवक को समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र जरमुंडी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया गया है। यह घटना सोमवार की देर रात में हुई थी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तालझारी थाना अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी देवासी मुर्मू के रूप में हुई है। मृतक एवं घायल युवक संजय मुर्मू सहोदर भाई थे। संजय छोटा था। दोनों भाई बाइक में सवार होकर पड़ोस की एक लड़की के तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने तालझारी थाना अंतर्गत गरधा गांव गए थे। वापस लौटने में बिरना गांव के पास एक गाड़ी खड़ी थी। इसी बीच बाइक सवार युवक ने खड़ी गाड़ी में पीछे से धक्का मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.