दुमका, मई 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर में इस्कॉन के द्वारा सात दिवसीय श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बांधपाड़ा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल में इस्कॉन सेंटर दुमका के प्रभारी स्वामी सत्यबाक गुरुदास प्रभु की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार रथ यात्रा में विशेष रूप से भव्य सजावट, हरिनाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रचार-प्रसार को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

बैठक की महत्वपूर्ण चर्चा बैठक में विभिन्न सेवाओं के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस वर्ष सात दिवसीय रथ यात्रा का शुभारंभ 16 जुलाई से होगा। द...