रांची, फरवरी 27 -- झारखंड नगर निकाय चुनाव के कई जिलों के परिणाम की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। दुमका नगर परिषद के चुनाव में झामुमो के कार्यकर्ता रहे अभिषेक चौरसिया ने दो पूर्व नगर परिषद अध्यक्षों को पछाड़ कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। नगर परिषद के घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार अभिषेक चौरसिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार झा को 667 मतों के अंतर से हराकर निर्वाचित घोषित किए गए। अभिषेक को कुल 6781 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर अजय कुमार झा रहे, जिन्हें 6114 मतों से ही संतोष करना पड़ना पड़ा। वह नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्वेता झा के पति हैं। कोडरमा जिले में कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में साजिद हुसैन निर्वाचित घोषित हुए। उन्होंने राजेश कुमार सिंह को 1195 मतों से पराजित किया। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी कांति देवी तीसरे स्था...