दुमका, फरवरी 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा में एक बोलेरो के धक्का से घायल वृद्ध महिला चांदो पहाड़िन की दुमका के पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बुधवार को शाम में हुई थी। महिला लिट्टीपाड़ा के बांसजोरी गांव की निवासी थी। जानकारी के अनुसार महिला टोटो से घर लौट रही थी। इसी बीच बोलेरो ने टोटो में ही धक्का मार दिया था। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। वहीं टोटो में सवार अन्य सवारी भी घायल हुए थे। कई घायल सवारी को लिट्टीपाड़ा के ही स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के बाद रिलीज कर दिया गया। घायल महिला चांदो पहाड़िन सहित दो को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था,जहां इलाज के दौरान चांदो पहाड़िन की मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस ने गुरुवार को महिला के परिजनों का फर्द बयान लिया और पीजेएमसीएच में शव क...