दुमका, मई 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के पोस्टमार्टम हाउस में शव रखने के लिए कैबिनेट में लगे एक स्ट्रेचर मंगलवार की देर शाम चोरी हो गयी। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करने वाले मनोज को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने अस्पताल प्रबंधन को दी। बाद में पता चला कि स्ट्रेचर चुराने वाला कोई और नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में काम करने वाला प्लंबर है। प्रबंधन ने स्ट्रेचर वापस लेकर मामले को रफा दफा कर दिया। सुबह मनोज राम जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो उसने दो खिड़की का शीशा टूटा देखा। चोरी की शंका से जब छानबीन की तो पता चला कि शव रखने के लिए रखा एक स्ट्रेचर गायब है। अस्पताल प्रबंधन को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रबंधन ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि चोरी में अस्पताल में प्लंबर का काम करने वाले विश्वा का हाथ है। जब उससे पूछताछ की ग...