भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर। रविवार को अप दुमका-पटना एक्सप्रेस में जांच के दौरान आरपीएफ ने विदेशी शराब की चार बोतल के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान जांच के दौरान प्लेटफार्म संख्या से दो बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। प्लेटफार्म नंबर छह से चोरी के मोबाइल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ लगातार विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...