दुमका, मार्च 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा नगर निकाय चुनाव में चुन कर आए जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसे लेकर प्रशासनिक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद दुमका के 21 व नगर पंचायत बासुकीनाथ के 12 वार्ड पार्षदों के अलावे दोनों जगह के अध्यक्ष रहेंगे शामिल। शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद दुमका व नगर पंचायत बासुकीनाथ के उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। जानकारी के मुताबिक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा दुमका नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष और पार्षदों को सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच व बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण 10:30 से 11 बजे के शपथ दिलाएंगे। इसके बाद दुमका नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए 10:40 से 11:40 बजे तक नामांकन ...