दुमका, जून 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबू पी जी की ओर से भेजे गए शौर्य संपर्क दल ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना। इस दल ने दुमका जिले के भूतपूर्व सैनिकों की शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित अभिलेख कार्यालय व पेंशन विभाग की विसंगतियों को दूर किया। शौर्य संपर्क दल ने प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। शिविर में आए भूतपूर्व सैनिकों वीर नारियों और आश्रितों का आभार शौर्य संपर्क दल ने जताया।इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संघ दुमका के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार, सार्जेंट निरंजन महतो, प्रभारी कार्यालय, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, दुमका, सूबेदार बासुकीनाथ चौधरी, हवलदार अमिताभ चौधरी तथा अनेक भूतपूर्व सैनिक, शौर्य संपर्क दल तथा वीर नारियां व उ...