दुमका, जुलाई 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका कोर्ट परिसर का एसपी के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया। कोर्ट कैम्पस की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को लगाया गया था। सूत्रों से पता चला है कि रजिस्टार के ई-मेल में किसी ने दुमका कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी भेजी है। इधर, रजिस्टार का कहना है कि यह रूटिन जांच है। वहीं सूचना मिलते ही एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार खुद अधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...