दुमका, जून 25 -- पवन कुमार घोष दुमका, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हल्की आंधी-बारिश होने के साथ ही दुमका में बिजली की समस्या उत्पन्न होना आम बात हो गई है। बुधवार को दुमका के श्रीअमड़ा के 33 केवीए के फीडर में तकनीकी खराबी आने की वजह से करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उक्त बिजली फॉल्ट को खोजने में बिजली विभाग के पसीने छुट गए। रात करीब 1 बजे बिजली फॉल्ट को खोजकर बनाने के बाद ही बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग इस उमस भरी गर्मी में रात भर परेशान दिखे।बिजली के फॉल्ट का कारण श्रीअमड़ा फीडर के खराब होने से दुमका के शिवपहाड़, सोनुवाडंगाल सहित अन्य कई इलाकों के लोग प्रभावित रहे। बिजली आपूर्ति के बाधित होने से पेयजल...