देवघर, अगस्त 5 -- देवघर,प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले दुमका के एक शिक्षक की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षक की पत्नी बीना कुमारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब शिक्षक की तलाश के साथ उनके मोबाइल नंबरों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आवेदन के अनुसार बीना कुमारी मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ईटवा गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में देवघर के तारनीडीह अवस्थित सीता वाटिका के समीप किराये के मकान में रहती हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: लापता युवक का 21 दिन बाद भी नहीं चला पता उनके पति दरोगा कुमार शर्मा 35 वर्ष दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय जरमुंडी में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी ने बत...