दुमका, जनवरी 1 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका में बाइक चोरी की बढ़ती घटना से लोग काफी चिंतित है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अब पुलिस की वाहनों को भी बख्शने को तैयार नहीं है। पुलिस की वाहनों को भी अपराधी इत्मिनान से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। मंगलवार की रात में दुमका के पुलिस लाइन केन्द्र से अपराधियों ने पुलिस की ही बाइक को उड़ा लिया। इस संबंध में बाइक के मालिक शशिधर झा ने नगर थाना में बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। शशिधर झा दुमका के एसपी ऑफिस में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थापित है। वे मंगलवार को ड्यूटी कर घर लौटे और बाइक को क्वार्टर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। इसी बीच बाइक चोर ने उनकी बाइक को उड़ा लिया। वे जब बाहर निकले तो जिस जगह पर बाइक खड़ी की थी, उक्त जगह पर बाइक खड़ी नहीं थी। आसपास के इलाकों में बाइक की तलाश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.