दुमका, जनवरी 24 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के पुराने अस्पताल परिसर में डंप किए गए कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से वहां सालों से खड़ी एक खराब एम्बुलेंस धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण लाखों की सम्पति नष्ट हो गई। यह घटना शुक्रवार की है। जानकारी के अनुसार जिस एम्बुलेंस में आग लगी वह लंबे समय से खराब पड़ी थी। अस्पताल प्रबंधन ने उसे कबाड़ समझकर कचरे के पास ही छोड़ दिया था। स्थिति यह थी कि एम्बुलेंस खुद एक कचरे का डिब्बा नजर आ रही थी। कचरे के ढेर में लगी आग ने जैसे ही इस एम्बुलेंस को अपनी चपेट में लिया, वैसे ही आग की लपटे तेजी से उठने लगी। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों के बी...