दुमका, मार्च 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर की साफ-सफाई का ही मुद्दा छाए रहा। शहर की साफ-सफाई पर बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। वहीं बोर्ड ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले 7 नगर परिषद के अनुबंध कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 7 कर्मियों की ओर से नियमानुसार कार्य का निष्पादन नहीं किया जाता था। पार्षदों के साथ-साथ आम नागरिकों के साथ भी व्यवहार बेहतर नहीं था। इस वजह से इन सभी कर्मियों की सेवा को निरस्त कर दिया गया है। कर्मियों की जरुरत अनुसार ही नगर परिषद में सर्वसम्मति से बहाल किया जाएगा।बोर्ड की बैठक में आम नागरिकों को राहत पहुंचाते हुए सर्वसम्मति से शहरी पेयजलापूर्ति योजना के कनेक्शन लेने व...