दुमका, जुलाई 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की कृषि एवं अन्य समकक्ष कोर्स प्रवेश परीक्षा रविवार को दुमका जिले के 2 केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस केंद्र में कुल 570 में से 467 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 103 अनुपस्थित रहे। वहीं प्लस टू नेशन उच्च विद्यालय केंद्र में 125 में से 104 परीक्षार्थी शामिल हुए और 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में जीव विज्ञान और द्वितीय पाली में भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षा ली गई। परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की दिशा-निर्देशों के अनुसार गहन जांच की गई। समय पर प्रवेश होने से परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। केंद्रों पर पेयजल, बैठने, स्वच्छता, बिजली सहि...