दुमका, मार्च 22 -- दुमका, प्रतिनिधि।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा के चापाकांदर गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। महिला बबीता सेन चापाकांदर गांव की ही रहने वाली थी। यह घटना शनिवार को हुई। परिजनों के मुताबिक महिला नदी स्नान करने के लिए गई थी। इस दौरान फिसलकर नदी के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। शोरगुल की आवाज सुनकर नदी में डूब रही महिला को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे जब अस्पताल लाया गया तो उसके नाक से खून निकाल रहा था। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने ईसीजी करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव के पास उसकी बेटी काफी रो रही थी। वह बार-बार बोल रही थी, मां उठो न। कभी अपनी मां...