दुमका, मार्च 6 -- जामा। प्रतिनिधिजामा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष मंगलवार को चंद्र ग्रहण लगने के कारण प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को ही बारापलासी, चिकनियां, लकड़ापहाड़ी सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर युवाओं द्वारा विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा किया। वहीं होलिका दहन के बाद लोगों ने आपस में मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इधर कैराबनी, चिकनियां, जामा, माहरो, लकड़ापहाड़ी, बरापलासी, लक्ष्मीपुर, ताराजोरा, दुधानी, दुबरीकदेली, हल्दीपट्टी, धनाडीह, बसबुटिया, कुण्डाडीह, कुरूमटांड़, बाबूकदेली समेत सैकड़ों गांवों में होली का पर्व धूमधाम और सौहार्दपूर्ण वातावर...