दुमका, जून 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के इंडोर स्टेडियम में रविवार को उमाशंकर चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से 12 एवं 13 जून को दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम दुमका में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक, 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक तथा पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे। वहीं महिला वर्ग में 13 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सिंगल्स स्पर्धा के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये तथा डबल्स स्पर्धा के लिए 200 रुपये निर्धारित किया है। बैठक में बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक कुमार ...