दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्रा के अवसर पर दुमका के आउटडोर स्टेडियम में बुधवार को भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे सहित शहर के अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां अंबे की भव्य आरती की गई। इसके बाद डांडिया नाइट कार्यक्रम में आम्रपाली दुबे भी नृत्य में शामिल हुई और उन्होंन भी जमकर डांडिया खेली। डांडिया नाइट कार्यक्रम में शहर क काफी संख्या में महिलाए व युवतियां ने नृत्य में शामिल हुई। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य में काफी संख्या में दर्शकों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। मां दुर्गा की कई गीतों पर जमकर नृत्य एवं डांडिया खेला गया। डांडिया कार्यक्रम में पूरे परिवार के के साथ शहर के लोग पहुंचे हुए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.