नई दिल्ली, मार्च 7 -- झारखंड के दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। सुदीपा ने बताया कि घर पर रहकर ही उन्होंने इसकी तैयारी की है। पहले प्रयास में तैयारी पूरी न होने की वजह से प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाई थी। दूसरे प्रयास (2023) में इंटरव्यू तक पहुंचीं थीं।सीडीपीओ परीक्षा में भी आई थी 24वीं रैंक सुदीपा को जेपीएससी द्वारा आयोजित सीडीपीओ परीक्षा में भी 24वीं रैंक मिली थी। सुदीपा ने 10वीं की पढ़ाई बांका के संत जोसेफ स्कूल और 12वीं में साइंस की पढ़ाई दुमका के सिदो कान्हू विद्यालय से की है। स्नातक की डिग्री उन्होंने दुमका के आदित्य नारायण महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान में प्राप्त की है। उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में सहायक पोस्टमास्टर हैं, जब...