दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव केवल एक पद का चुनाव नहीं है, बल्कि यह दुमका की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। बीते वर्षों में नगर परिषद में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यशैली से जनता त्रस्त रही है। भाजपा इस चुनाव के माध्यम से नगर परिषद को भ्रष्टाचार से मुक्त कर पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपरोक्त बाते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को दुमका स्थित होटल सुविधा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। गौरतलब हो कि आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में दुमका नगर परिषद प्रबंधन समिति की एक अहम बैठक होटल सुविधा में आयोजित की गई थी। बैठक का उद्देश्य नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.